{"_id":"66b41002337ce49c680604a6","slug":"beo-closed-the-school-running-without-recognition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121214-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद
Thu, 08 Aug 2024 05:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सदर बीईओ ने बुधवार को क्षेत्र के प्राइवेट विद्यालयों की जांच की। जांच के दौरान भटवलिया में एक विद्यालय गैर मान्यता प्राप्त मिला। उन्होंने इसको गंभीरता से लेते हुए उसे बंद कराते हुए दोबारा संचालित मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह बुधवार को पडरौना ब्लॉक के भटवलिया में महेश पब्लिक स्कूल भटवालिया की जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान यह विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने विद्यालय को तत्काल बंद करवाते हुए यहां नामांकित करीब 150 छात्र-छात्राओं को नजदीक सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अमान्य विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा है। बीईओ ने बताया कि बिना मान्यता विद्यालयों का संचालन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। बिना मान्यता के संचालित मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।