फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bed full in district hospital kushinagar

Kushinagar News: जिला अस्पताल में बेड फुल, गैलरी में किए जा रहे भर्ती

Tue, 21 Mar 2023 05:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Tue, 21 Mar 2023 05:05 PM IST
सार

सोमवार को जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में कोटवा से आईं 50 वर्षीय सुशीला को खून में संक्रमण होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंगल विशुनपुरा की 14 वर्षीय सोनम को ब्रेन हैमरेज हुआ है। उन्हें भी इस वार्ड में भर्ती कराया गया। रामकोला से आए 60 वर्षीय बुद्ध को सर्दी-खांसी होने के कारण भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bed full in district hospital kushinagar
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

विस्तार

मौसम बदलने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला अ्रस्पताल का 50 बेड का जनरल वार्ड फुल हो गया। मरीजों को गैलरी में बेड़ लगाकर भर्ती किया जा रहा है। मौजूद समय में जनरल वार्ड में 82 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में कोटवा से आईं 50 वर्षीय सुशीला को खून में संक्रमण होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंगल विशुनपुरा की 14 वर्षीय सोनम को ब्रेन हैमरेज हुआ है। उन्हें भी इस वार्ड में भर्ती कराया गया। रामकोला से आए 60 वर्षीय बुद्ध को सर्दी-खांसी होने के कारण भर्ती कराया गया है। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के अमवा बुजुर्ग की निवासी 42 वर्षीय मीना देवी एनीमिया के कारण भर्ती हैं।
विज्ञापन

गौरी जगदीश निवासी 45 वर्षीय रामदरश गुर्दे में खराबी के कारण पेट दर्द से पीड़ित होने पर भर्ती कराए गए हैं।

तुर्कपट्टी क्षेत्र के पकड़ी गोसाईं गांव के 42 वर्षीय रामप्रीत शुगर से पीड़ित हैं। बरवा निवासी 53 वर्षीय मल्लू निषाद बुखार से पीड़ित होने के कारण भर्ती कराए गए हैं। कसया क्षेत्र के बाड़ीपुल की निवासी 65 वर्षीय फूलबासी देवी सांस फूलने की बीमारी से ग्रस्त हैं। हरपुर धौरहरा निवासी 60 वर्षीय कमल यादव को टाइफाइड होने के कारण भर्ती कराया गया है। पकड़ी बुजुर्ग निवासी 32 वर्षीय हेमंती देवी उल्टी-दस्ती से पीड़ित हैं। खड्डा क्षेत्र के सालिकपुर के 18 वर्षीय वीरेंद्र को झटके आने की वजह से भर्ती कराया गया है। इस तरह 50 बेड के जनरल वार्ड में सोमवार को अलग से बेड लगाकर 82 मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला था बेड, जमीन पर कराह रहा था मरीज
कसया क्षेत्र के कनखोरिया गांव के निवासी मुश्ताक अंसारी का पैर टूट गया है। परिजनों ने बताया कि पैर का प्लास्टर करने के बाद वार्ड में भर्ती करने के लिए भेज दिया गया, लेकिन वार्ड में बेड ही नहीं था। मुश्ताक जमीन पर लेटा रहा।


सर्दी-खांसी, बुखार डायरिया तक के मरीज सीएचसी-पीएचसी में भर्ती नहीं किए जाते, उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। पडरौना के पुरुष नेत्र चिकित्सालय में भी मरीज भर्ती नहीं होते। पूरे जिले से मरीज यहीं भर्ती होते हैं। इसलिए यहां बेड कम पड़ जा रहे हैं। इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। -डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed