{"_id":"668dc61398d4b38c17035794","slug":"beaten-for-protesting-against-forced-transplantation-of-paddy-in-the-field-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119652-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेत में धान की जबरन रोपाई का विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेत में धान की जबरन रोपाई का विरोध करने पर पीटा
Wed, 10 Jul 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत माघी कोठिलवा में एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके खेत में कुछ दबंग लोग जबरदस्ती धान की रोपाई कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे और घर उजाड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
माघी कोठिलवा निवासिनी मौली देवी पत्नी भभूती यादव ने जटहां बाजार पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार के सुबह 8 बजे उसके खेत में योगेंद्र, चंद्रभान तथा लालबाबू,मोहन जबरदस्ती धान की रोपाई कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित महिला ने विरोध किया तो लाठी डंडे से पीटने लगे। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में हुआ। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।