{"_id":"6ac3ffb6cc8f80887301e6d5","slug":"beat-woman-and-her-daughter-in-law-for-asking-for-loan-reported-kushinagar-news-c-205-1-ksh1016-169503-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उधार के रुपये मांगने पर महिला और उसके पति-बेटी को पीटा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उधार के रुपये मांगने पर महिला और उसके पति-बेटी को पीटा, रिपोर्ट
विज्ञापन
पिपरा कनक। उधार दिए 55 हजार रुपये में से बचे 30 हजार रुपये मांगने पर एक महिला व उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उधार लेने वाले और उसके परिजन ने महिला समेत उसके पति और बच्चों को बुरी तरह पीटा। महिला की तहरीर पर पटहेरवा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम मिर बिहार शाह टोला की कमरून नेशा ने थाने में दी तहरीर बताया कि गांव के जावेद पुत्र सोबराती ने उनसे 55 हजार रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने पर जावेद ने 25 हजार रुपये लौटा दिए थे। बाकी 30 हजार रुपये वह नहीं दे रहा था। कमरून नेशा के अनुसार, पंचायत में भी जावेद ने पैसे देना स्वीकार किया था लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकर गया। जब पीड़िता ने फिर से पैसे मांगे तो जावेद ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
पीड़िता के अनुसार, दो अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे जावेद, रेहान, नुमान और अंजुम आरा ने मिलकर उसे गालियां दीं और लाठी-डंडों से कमरून नेशा को बुरी तरह मारा-पीटा। बचाने आए उनके पति और बेटी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि बार-बार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। थानाध्यक्ष प्रविन्द कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।