{"_id":"616b1fed3ed0ce7b7d0d4a19","slug":"beat-from-doctor-kushinagar-news-gkp4131069123","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्र भीड़ ने डॉक्टर को बेरहमी से पीटा, कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्र भीड़ ने डॉक्टर को बेरहमी से पीटा, कार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उग्र भीड़ ने डॉक्टर को बेरहमी से पीटा, कार क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला/लक्ष्मीगंज(कुशीनगर)। मूर्ति विसर्जन के दौरान शनिवार रात एक चिकित्सक की कार से चार लोगों के घायल होने के बाद भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए और चिकित्सक की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल चिकित्सक को रामकोला सीएचसी लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षतिग्रस्त कार को पुलिस रामकोला थाने लेकर चली आई। घायल चार लोगों को भी रामकोला सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर लक्ष्मीगंज बाजार में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
रामकोला थाना क्षेत्र के दिउलिया मनियाछपरा गांव निवासी डॉ. आदित्य पांडेय अपने घर से पडरौना जा रहे थे। रास्ते में लक्ष्मीगंज बाजार (लाला छपरा) के युवक दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान चार युवक उनके वाहन की चपेट में आ गए। इसके बाद नाराज युवकों ने उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए उनकी पिटाई कर दी। उन्हें घायलावस्था में रामकोला सीएससी पर इलाज के लिए लाया गया। उसके बाद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उनके वाहन से घायल संतोष, जितेंद्र और दीपक नाम के दो युवकों को रामकोला सीएचसी पर इलाज के लिए लाया गया। इलाज के बाद संतोष और दीपक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलते ही रामकोला थाने के एसओ डीके सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार को रामकोला थाने में पहुंचाया गया तथा लक्ष्मीगंज बाजार में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है ताकि विवाद आगे न हो सके।