फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   beat for holika dahan

होलिका दहन के लिए मारपीट हुई, एक घायल

Fri, 18 Mar 2022 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
beat for holika dahan
होलिका दहन के लिए मारपीट हुई, एक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। हनुमानगंज क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के बैरा टोला में होलिका दहन के लिए लकड़ी जुटा रहे कुछ युवकों का बगल के बेलभरिया मोहल्ले के दूसरे वर्ग के एक युवक से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें 35 वर्षीय एक युवक घायल हो गया। मामला बढ़ता देख किसी ने घटना की सूचना हनुमानगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत कराकर होलिका दहन कराई।

बैरा टोला के युवक बृहस्पतिवार देर रात होलिका दहन की तैयारी में जुटे थे। लोगों के घरों से लकड़ी ले रहे थे। इसी दौरान बगल के गांव बेलभरिया के एक युवक ने बैरा टोला के युवकों पर लकड़ी चुराने का आरोप लगाकर कहासुनी की। कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इसमें वर्मा ठाकुर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस युवकों को समझा बुझाकर शांत कराकर होलिका दहन कराई। देर रात एएसपी रितेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है। गांव में अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed