{"_id":"6a7e1f677963d48dc30398d7","slug":"beas-gautam-was-elected-as-the-ration-dealer-in-sarpathi-khurd-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-165753-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सरपतही खुर्द में ब्यास गौतम चुने गए कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सरपतही खुर्द में ब्यास गौतम चुने गए कोटेदार
Fri, 14 Aug 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के सरपतही खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को सरकारी राशन की दुकान के नए कोटेदार का चयन खुली बैठक में किया गया। करीब तीन घंटे चली बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ब्यास गौतम को निर्विरोध कोटेदार चुन लिया।
गांव में पूर्व कोटेदार तारा देवी की राशन की दुकान की शिकायत पर नौ सितंबर 2025 को आपूर्ति विभाग ने जांच की थी। जांच में अनियमितता मिलने पर दुकान निलंबित कर उसे पड़ोसी गांव ढोरही की दुकान से संबद्ध कर दिया गया था। बाद में संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दुकान बर्खास्त कर दी गई। ग्रामीणों को राशन लेने दूसरे गांव जाना पड़ता था।
बृहस्पतिवार को सरकारी पाठशाला में सचिव शंभू यादव के नेतृत्व में बैठक हुई। पुलिस की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी ने ग्रामीणों से दावेदारी के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन किसी ने नामांकन नहीं किया। ग्रामीणों ने ब्यास गौतम के समर्थन में सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध कोटेदार घोषित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान सारिका दूबे आदि मौजूद रहे।