{"_id":"6aada2da76701e480f0513ba","slug":"bdo-accused-of-indecency-uproar-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-168271-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीडीओ पर लगाया अभद्रता का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीडीओ पर लगाया अभद्रता का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
पडरौना ब्लॉक में बीडीओ के पक्ष में ब्लॉक परिसर में पहुंचे ग्राम प्रधान।संवाद
- फोटो : Archive
पडरौना। जंगल गायघाट गांव में कोटे की दुकान के चयन को लेकर शुक्रवार को ब्लाॅक पहुंचे हिंदूवादी नेताओं की बीडीओ से बहस हो गई। बीडीओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी नेताओं ने हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। बताया जाता है कि हिंदूवादी नेता वोटिंग से कोटे की दुकान का चयन कराना चाह रहे थे। बीडीओ ने मना कर दिया और खुली बैठक कराने को कहा। इसी बात पर कहासुनी हो गई।
हंगामे की जानकारी होने पर निवर्तमान प्रधान बीडीओ के पक्ष में पहुंच गए और ब्लॉक गेट के सामने हिंदूवादी नेताओं का विरोध करने लगे। मामला बढ़ता देख बीडीओ कार्यालय से निकल गए। देर शाम तक हिंदूवादी नेता बीडीओ को हटाने की मांग करने लगे।
जंगल गायघाट गांव के कोटे की दुकान निलंबित है। दूसरी दुकान का चयन होना है। विश्व हिंदू महासंघ के नेता राजन जायसवाल के साथ गांव के लोग दोपहर करीब दो बजे बीडीओ कमलेश कुमार राय से मिले और कोटे की दुकान के लिए चुनाव कराने की मांग की। बीडीओ ने नियमों का हवाला देते हुए खुली बैठक में दुकान का चयन कराने की बात कही। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। हिंदूवादी नेताओं का आरोप है कि बीडीओ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कार्यालय से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
इससे नाराज हिंदूवादी नेता राजन जायसवाल के नेतृत्व में करीब तीन बजे धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होने पर प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह के साथ कई प्रधान पहुंच गए और बीडीओ के पक्ष में खड़े हो गए। हिंदूवादी नेताओं व प्रधानों से इसको लेकर तकरार भी हुआ, सदर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने।
धरने पर बैठे लोग बीडीओ को हटाने की जिद पर अड़े रहे। शाम सात बजे डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी पहुंचे। उन्होंने हिंदूवादी नेताओं का मांग पत्र लिया। एक सप्ताह के अंदर जांच आख्या आने पर कार्रवाई का आश्वासन देकर चार घंटे बाद धरना खत्म करा दिया।
इस दौरान धरने पर नीरज सिंह, फूलबदन कुशवाहा, श्याम नंदन, कृष्ण कुमार तिवारी, दूधनाथ, किरन यादव, पारसनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

पडरौना ब्लॉक में बीडीओ के पक्ष में ब्लॉक परिसर में पहुंचे ग्राम प्रधान।संवाद- फोटो : Archive