फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BDC members did not come, the chief's chair remains intact

Kushinagar News: नहीं आए बीडीसी सदस्य, प्रमुख की कुर्सी बरकरार

Sun, 30 Mar 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
BDC members did not come, the chief's chair remains intact
दुदही। क्षेत्र पंचायत प्रमुख रमावती देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए शनिवार को दस बजे से एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ पुंडीर की अध्यक्षता में सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। तय समय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सदन में उपस्थित नहीं होने पर एसडीएम ने कार्रवाई को पूर्ण करते हुए डीएम को इससे अवगत कराया और अभिलेख भेज दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह बैठक बुलाई गई थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने शनिवार को निर्धारित समय 10 बजे से ब्लाक सभागार में बैठकर अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई शुरू कर दी। मगर तय समय पर सदन में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में एक भी क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन

इस लिए निर्धारित समय बीतने के बाद कार्रवाई को स्थगित कर एसडीएम ने कार्रवाई से संबंधित सभी अभिलेख डीएम को भेज दिया। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख रमावती देवी के समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक परिसर में अबीर गुलाल लगाकर खुशी इजहार किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि यह हमारे बीडीसी सदस्यों की जीत है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेंद्र शुक्ला, अस्तरी बेगम, दीपक मिश्रा, बीरू गुप्ता, सुधीर यादव, बजरंगी पटेल अरमान सिद्दीकी, अजय यादव, ओमप्रकाश तिवारी, दीपराज खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed