{"_id":"66d26149fdef6e8b83018e74","slug":"bansphod-died-after-being-hit-by-a-truck-on-the-highway-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-122393-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बांसफोड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बांसफोड़ की मौत
Sat, 31 Aug 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के हाईवे पर गोपालगढ़ गांव के सामने शुक्रवार को बाइक सवार बांसफोड़ को ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को आसपास के लोगों ने सीएचसी कसया पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कसया थाना क्षेत्र के नकहनी गांव निवासी गोमल बांसफोड़ (55) शुक्रवार की दोपहर कसया आने के लिए बाइक से निकले। हाईवे पर विपरीत लेन से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंच गए। दरोगा रत्नेश मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद