फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bansi river cut

Kushinagar News: कटान करती हुई सड़क से पांच मीटर दूर पहुंची बांसी नदी

Fri, 09 Jun 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 09 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
bansi river cut
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। गोलाघाट से जोगनी के बीच बांसी नदी का दबाव बढ़ गया है। बांसी नदी कटान करती हुई सड़क से महज पांच मीटर दूर रह गई है। इससे लोगों में कटान का खतरा बढ़ गया है। लोग चिंतित हैं।

तमकुहीरोड-पिपराघाट पर टिकुलिया मोड़ से एक सड़क राजपुर बगहा, राजपुर खास, गोलाघाट, जोगनी होते हुए नरवाजोत बांध तक जाती है। इसमें गोलाघाट से जोगनी तक जाने वाले हिस्से पर बांसी नदी के कटान खतरा बढ़ गया है। क्योंकि मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के मंझरिया स्केप से इस समय बराबर नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे बांसी नदी उफान पर है। यदि यह नदी कटान करती है तो गोलाघाट-जोगनी मार्ग को निशाना बना सकती है। क्षेत्र के सरल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के कई गांव को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है। जिस हिसाब से यह नदी कटान कर रही है, उससे सड़क के वजूद पर खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र के ध्रुव निषाद, संजय सिंह, बंका शर्मा, कन्हैया यादव, जयप्रकाश निषाद, विश्वनाथ चौधरी, आदित्य यादव आदि ने प्रशासन से इस कटान पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed