फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bankkarmion strike returned disappointed holder

बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण निराश लौटे खाताधारक

Wed, 01 Mar 2017 12:47 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 01 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bankkarmion strike returned disappointed holder
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मंगलवार को जनपद के भी सभी बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। बैंकों के बंद होने के कारण ग्राहकों को वापस जाना पड़ा। बैंकबंदी के कारण बहुत से बैंकों के एटीएम भी नहीं खुले।

विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में कुशीनगर जनपद के भी बैंककर्मी शामिल रहे। पडरौना नगर में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के अलावा सिटी ब्रांच, पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा और सिटी ब्रांच, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी सरकारी एवं गैरसरकारी बैंकों में मंगलवार को ताला तक नहीं खुला। बैंककर्मी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर हैं। प्राइवेट बैंक भी उनके समर्थन में रहे। हड़ताल में शामिल बैंककर्मियों का यह भी कहना है कि नोटबंदी के बाद से ही बैंककर्मियों ने देर रात तक काम किया। केंद्र सरकार के अभियान में बैंककर्मियों ने अपना भरपूर योगदान दिया, लेकिन उसके बदले सरकार उन्हें ओवरटाइम भी नहीं दे रही है।

विज्ञापन

नोटबंदी के कारण कैश की किल्लत अब तक पूरी तरह दूर नहीं हुई है, दूसरे पिछले हफ्ते शनिवार और रविवार को बैंकों में अवकाश रहा। भीड़ के कारण बहुत से लोगों को सोमवार के दिन रुपये नहीं मिल पाए थे। वे मंगलवार को इस उम्मीद में बैंकों पर पहुंचे थे कि रुपये मिल जाएंगे, लेकिन बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण वापस घर जाना पड़ा। एसबीआई, एचडीएफसी और ऐक्सिस बैंक को छोड़कर पडरौना नगर के सभी एटीएम बंद रहे। इस कारण लोगों को कैश के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed