{"_id":"5828a5284f1c1bc932b3bd7f","slug":"bank-workers-shut-the-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मियों ने गेट अंदर से बंद किया, ग्राहकों ने बाहर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मियों ने गेट अंदर से बंद किया, ग्राहकों ने बाहर से
kushinagar
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
समस्यया
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। रविवार को टेकुआटार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रुपये जमा करने आए ग्राहकों की भीड़ को देखकर बैंककर्मियों ने अंदर से ताला बंद कर दिया। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद भी बैंककर्मियों ने गेट नहीं खोला तो ग्राहकों ने भी नाराज होकर बाहर से बैंक पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया।
500 एवं 1000 रुपये के नोट बदलने के लिए रविवार को भी काफी संख्या में ग्राहक भारतीय स्टेट बैंक की टेकुआटार शाखा पर पहुंचे। वे बैंक के अंदर जाने के लिए बाहर खड़े थे, लेकिन बैंककर्मियों ने गेट अंदर से बंद कर दिया था। अमरनाथ, रविंदर राव, विनोद, अशोक, लवकुश, पवन, दुर्गेश, वसिंदर, राधा देवी, नीलम आदि ने कहा कि काफी आग्रह के बाद भी बैंककर्मियों ने गेट नहीं खोला। दो घंटे तक लोग इंतजार करते रहे।
बैंक का गेट न खुलने से नाराज लोगों ने बाहर से ताला बंद कर दिया। उसके बाद नारेबाजी की। बाद में शाम पांच बजे के बाद बैंककर्मियों ने ताला खोला।
शाखा प्रबंधक अजय प्रताप सिंह का कहना था कि यहां पर भारी भीड़ थी। उन्हीं मे कुछ असामाजिक तत्वों को अंदर घुसने की आशंका में ताला लगा दिया गया था। क्योंकि यहां कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने बैंक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।