फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bank customers made aware about cyber fraud

Kushinagar News: साइबर ठगी से बचने को बैंक ग्राहकों को किया जागरूक

Fri, 21 Aug 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Bank customers made aware about cyber fraud
बनकटा बाजार। कोइलसवा बुजुर्ग स्थित बैंक परिसर में बृहस्पतिवार को ग्राहक संगोष्ठी हुई। बैंक ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग, व्यक्तिगत लेन-देन और साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों से बैंक खाते और गोपनीय जानकारी का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक अंबरीष कुमार सिंह ने कहा कि ग्राहक अपने बैंक खाते का उपयोग केवल वैध और व्यक्तिगत लेन-देन के लिए करें। किसी दूसरे व्यक्ति के रुपये जमा करने या निकालने के लिए अपने खाते का इस्तेमाल कराना उन्हें अवैध लेन-देन यानी मनी म्यूल जैसी गतिविधि में फंसा सकता है। इससे ग्राहक कानूनी परेशानी में भी पड़ सकते हैं। उन्होंने ग्राहकों को चेताया कि एटीएम कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड, पिन और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाले लोगों से भी सावधान रहें और किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर लिंक खोलने या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी को सुरक्षित रखना साइबर धोखाधड़ी से बचने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। किसी भी संदिग्ध लेन-देन या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल बैंक को सूचित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी में अंबरीष सिंह, अशोक यादव, उमाशंकर चौहान, कृष्णा सिंह, मनोज कुमार, दिनेश चौरसिया, प्रदीप, विजय चौहान समेत बैंक कर्मचारी और ग्राहक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed