{"_id":"5783d4ab4f1c1b137a13d99f","slug":"bank-customer-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाताधारकों ने प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाताधारकों ने प्रदर्शन किया
kushinagar
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। फाजिलनगर विकास खंड के बेलवा कारखाना स्थित राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा से भुगतान न मिलने पर नाराज खाताधारकों ने सोमवार को बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। हाथ में पासबुक लहरा रहे लोगों का कहना था कि जरूरत के वक्त रुपये न मिलने से बड़ी दिक्कत हो रही है।
सोमवार की सुबह 10 बजे से ही क्षेत्र के बेलवा, नकटहा, आसमानपुर, लक्षमीपुर, तरुवनवा, चौरा, खुसियाल टोला आदि गांवों के खातेदार भुगतान के लिए बैंक काउंटर पर लाइन लगाए खड़े थे। परंतु भुगतान न मिलने से नाराज लोगों ने दोपहर में हंगामा शुरू कर दिया। वहां पहुंचे पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष गुड्डूू अंसारी के नेतृत्व में खातेदारों ने बैंक के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि इस समय खेती और लगन के चलते लोगों को रुपयों की जरूरत है। परंतु खाते से अपना रुपये भी नहीं मिल पा रहे हैं। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष गुड्डू अंसारी का कहना था कि 50 करोड़ रुपये की क्षमता वाले इस बैंक से खातेदारों को रुपये न मिलना चिंताजनक है। हर दिन बैंक कर्मी कोई न कोई बहाना बनाकर खातेदारों को खाली हाथ लौटा देते हैं। बाद में इन लोगों ने स्वत: ही प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान अरविंद मिश्रा, दुर्गावती, बैरिस्टर यादव, सुनीता, अमरावती, मोहसिन होदा, सुबाष, रविंद्र, निजामुद्दीन, पंकज तिवारी, मैनुद्दीन खान, अशोक शर्मा, आमीन, नसुरुल्लाह, शिवकुमार, सुनील, राजेश आदि मौजूद रहे।