{"_id":"6aa46a4290a43edc9f0cc9ac","slug":"bank-branches-locked-business-worth-crores-affected-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-167732-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बैंक शाखाओं पर लटका ताला करोड़ों का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बैंक शाखाओं पर लटका ताला करोड़ों का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
पडरौना शहर में प्रदर्शन करते स्टेट बैंक के कर्मचारी। स्रोत -सोशल मीडिया
पडरौना। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल से शुक्रवार को सभी सरकारी बैंकों पर ताला लगा रहा। बैंक शाखाओं पर बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं। नकद जमा, निकासी से लेकर चेक क्लियरेंस नहीं होने से करोड़ों रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित रहा।
कारोबारियों, पेंशनरों और ग्राहकों को परेशानी हुई। सिर्फ डिजिटल सेवाओं के सहारे ही काम चलाना पड़ा। नकद, चेक और ऋण आदि से जुड़े काम प्रभावित हुए। सुबह 10 बजे से ही शहर में चौक व चौराहों पर संचालित बैंकों तक लोग जमा व निकासी के लिए पहुंचते रहे लेकिन ताला लटका देखकर लौट गए। हालांकि बैंकों के एटीएम पर ग्राहक रुपये निकालते दिखे। कहीं पर कतार व भीड़ नहीं दिखाई दी।
शहर के सुभाष चौक स्थित पीएनीबी की शाखा, नहर के पास स्टेट बैंक की शाखा, कोतवाली रोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा और पीएनबी की मुख्य शाखा पर ताले लटके मिले। हालांकि, इक्का-दुक्का ग्राहकों की आवाजाही लगी थी। किसी को नकद जमा करना था तो किसी को रकम की निकासी करनी थी। बैंक शाखाओं के गेट पर ताला देखकर लौट जा रहे थे।
विज्ञापन
सुबह 11:30 बजे सुभाष चौक स्थित पीएनबी की शाखा पर अपनी पत्नी के साथ शहर के ही मन्नू पहुंचे। बैंक के शटर में ताला लटका मिला। अगल-बगल के लोगों से पूछताछ में पता चला कि बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मन्नू बैंक में रुपये जमा करने के लिए आए थे। बिना जमा किए ही लौट गए। 11:35 बजे शाखा पर अपनी पत्नी के साथ 65 वर्षीय चंद्रभूषण पहुंचे। उन्हें रुपये की निकासी करनी थी। बैंक पर ताला लटकता देखकर बगल के एक दुकानदार से पूछा। दुकानदार ने उन्हें बताया कि बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसलिए बंद है। दंपती मायूस होकर लौट गए।