फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   band gharon mein choree karane vaale antararaajyeey gaing ke chaar giraphtaar

बंद घरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के चार गिरफ्तार

Wed, 09 Mar 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
band gharon mein choree karane vaale antararaajyeey gaing ke chaar giraphtaar
बंद घरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के चार गिरफ्तार
विज्ञापन

- एक बाइक, एक लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य सामान्य बरामद
कुशीनगर। तरयासुजान थाने की पुलिस और स्वॉट टीम ने बंद घरों में चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक बाइक, लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य सामान और 13,160 रुपये नकद बरामद हुआ। पुलिस इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि तरयासुजान थाने की पुलिस और स्वॉट टीम ने बुधवार को गाजीपुर बैरिया से इन चारो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में बंद घरों से सामान चुराए थे। उसके बाद ही इस तरह की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों के पास एक बाइक, एक लैपटॉप, एक डीबीडी, छह मोबाइल फोन, 13,160 रुपये नकद तथा दो तमंचे, दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों में भी घरों को चिह्नित कर नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चुराने की बात इन चारो ने स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी, स्वॉट टीम प्रभारी अमित कुमार शर्मा, एसआई रणजीत सिंह बघेल, आशीष सिंह, कांस्टेबल अतीश कुमार, सचिन विश्वकर्मा, धर्मचंद्र राम, राजीव वर्मा, राकेश कुमार सिंह आदि शामिल थे।
अपराध करने का तरीका
एसपी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर इन चारो ने जानकारी दी कि इनका एक संगठित गिरोह है, जो ऐसे घरों को चिह्नित करता है, जहां लोग किसी काम से बाहर गए रहते हैं। उन घरों पर ताला लगा रहता है। उन घरों में रात में घुसकर नकदी, आभूषण व अन्य कीमती सामान चुरा लेते हैं तथा आपस में बांट लेते हैं।

गिरफ्तार आरोपित
इनमें मोहम्मद आजाद सिंहिंया सागर थाना बंजरिया जनपद मोतीहारी पूर्वी चंपारण (बिहार) का निवासी है। सद्दाम हुसैन रामडीहा थाना चकिया जनपद मोतीहारी पूर्वी चंपारण (बिहार), महेश प्रसाद बईसखवा थाना केसरिया जनपद मोतीहारी पूर्वी चंपारण (बिहार) और विशाल कुमार गांधी नगर थाना टाउन (नगर) जनपद पूर्वी चंपारण (बिहार) का निवासी है। इनके खिलाफ जनपद के तरयासुजान और कसया थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed