फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The parties reached the polling booths, ballot today

मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Sat, 04 Mar 2017 12:19 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 04 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
The parties reached the polling booths, ballot today
मतदान आज - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में छठें चरण का मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार की देर शाम तक अपने - अपने ड्यूटी वाले मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट ने पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। उसके बाद पोलिंग पार्टियां मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जुट गईं। मतदान केंद्रों पर शांति और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके लिए 1100 से अधिक छोटे-बड़े वाहन अधिग्रहीत किए गए हैं।  
विज्ञापन

   
जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए बनाई गई 2516 पोलिंग पार्टियां शनिवार को 1452 मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं। सुबह छह बजे से ही अधिकारी-कर्मचारी रवानगी स्थल पर पहुंच गए थे। कलेक्ट्रेट के सामने स्थित बुद्घा पार्क में तमकुहीराज, फाजिलनगर और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों के मतदानकर्मियों के प्रस्थान का इंतजाम किया गया था। जिला स्टेडियम में पडरौना, हाटा, रामकोला और खड्डा के मतदानकर्मियों व पुलिसकर्मियों के लिए व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


सुबह से लेकर दिन के तीन बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान कर गईं। 2516 बूथों पर मतदान कराने के लिए इतनी ही पोलिंग पार्टियों और 251 रिजर्व पोलिंग पार्टियों सहित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तथा अन्य अफसरों के लिए परिवहन विभाग की तरफ से 1164 वाहन अधिग्रहीत किए गए हैं। इनमें ट्रक, बस, जीप, टैक्सी, मैजिक सहित अन्य वाहन हैं। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

   
मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कुशीनगर जनपद की पुलिस के अलावा करीब पांच हजार पुलिस के जवान अन्य जनपदों से बुलाए गए हैं। इनमें 79 कंपनी सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और अर्र्द्धसैनिक बलों के जवान भी हैं, जो हर मतदान केंद्र पर कड़ी नजर रखेंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed