फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bakrid: Heavy vehicles will not go on the roads leading to Idgah

बकरीद : ईदगाह जाने वाले मार्गों पर नहीं जाएंगे भारी वाहन

Sat, 07 Jun 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 07 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bakrid: Heavy vehicles will not go on the roads leading to Idgah
पडरौना। बकरीद के नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्क है। नमाज अदा करने जाने वाले नमाजियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए खास तैयारी की गई है। शहर के प्रमुख ईदगाह और मस्जिदों की तरफ जाने वाले मार्गों पर बकरीद के नमाज के दौरान रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इसके चलते नमाज शुरू होने से एक घंटे पहले से एक घंटे बाद तक तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शहर के छावनी, कुठकुइंया, नौका टोला और कसया के गांधी चौक के पास बने ईदगाह में बकरीद के मौके पर नमाजियों की अधिक भीड़ रहती है। इसको देखते हुए इन ईदगाहों की तरफ जाने वाले रास्तों पर नमाज से शुरू होने से एक घंटे पहले से नमाज समाप्त होने के एक घंटे बाद तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा। ईदगाह के आसपास यातायात पुलिस के दो-दो जवान तैनात रहेंगे, जो ईदगाह से करीब 100 मीटर पहले ही इस रास्ते की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को दूसरे रास्ते की तरफ से जाने के लिए रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि ईदगाह की तरफ जाने में नमाजियों को दिक्कत न हो इसके लिए ईदगाह से करीब 50 मीटर पहले पार्किंग बनाकर नमाजियों के वाहन रखवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन के इस नियम का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed