फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bagaha police raid in Padrauna in search of mother-daughter murderers

Kushinagar News: मां-बेटी के हत्यारोपियों की तलाश में पडरौना में बगहा पुलिस की दबिश

Fri, 26 Jan 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Bagaha police raid in Padrauna in search of mother-daughter murderers
खडडा। बगहा में मां-बेटी की हत्या कर एसिड से शव जलाने वाले तीन आरोपियों की तलाश एसआईटी कर रही है। आरोपियों में एक सफेदपोश पडरौना के एक गांव में दो दिन से छिपा था। इसकी जानकारी होने पर बुधवार की आधी रात को बगहा पुलिस ने दबिश दी। लेकिन कुछ घंटे पहले वह वहां से चला गया था। घर वालों से आरोपी के बारे में एसआईटी ने जानकारी ली। पता चला कि जहां आरोपी ठहरा था। वहां पर उसका कोई रिश्ता नहीं है। बगहा के ही एक व्यक्ति के कहने पर ठिकाना मिला था। ऐसी घटना में उसे शामिल होने की जानकारी भी पनाह देने वालों को नहीं थी।
विज्ञापन

जनपद से सटे बिहार के बगहा नगर के वार्ड संख्या तीन (बागीचा)टोला निवासी शोभा तिवारी व उनकी बेटी खुशबू की हत्या उन्हीं के घर में कर दी गई थी। बुधवार को पटना से बेटा जब फोन किया तो मां से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद वह अपने मामा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोग घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। बाहर से मकान में तला बंद था और घर के अंदर शवों को एसिड से जला दिया गया था।
विज्ञापन

मृतका शोभा तिवारी के भाई की तहरीर पर बगहा के अधिवक्ता कृष्ण मोहन पाठक, इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार रवि कुमार और बिहार के एक राजनीतिक पार्टी से नाता रखने वाले पटखौली निवासी चुन्नू पांडेय और अज्ञात पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। मामला गंभीर होने के कारण जांच के लिए बगहा के डीएसपी कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। शोभा और उनकी बेटे के मोबाइल के जरिए एसआईटी घटना में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जबकि फरार चल रहे तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुन्नू पांडेय और रवि कुमार का लोकेशन एसआईटी को पडरौना में बुधवार की शाम को मिला था। देर रात को जब टीम पडरौना पहुंची तो रवि कुमार का लोकेशन मिलना बंद हो गया, जबकि रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के नहर किनारे एक गांव में मिल रहा था। एसआईटी जब वहां पहुंची तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। चुन्नू पांडेय की रूकने की बात परिजन स्वीकार किए। घर पर मौजूद बुजुर्ग ने बताया कि बगहा के एक रिश्तेदार ने फोन कर इन्हे घर पर रूकने के लिए फोन किए थे। बुधवार को दोपहर में ही वह चले गए। पुलिस ने फोन करने वाले रिश्तेदार का मोबाइल नंबर व पता लिया। गांव वाले जब सच्चाई जाने तो दंग रह गए। बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि एसआईटी को जांच के लिए लगाया है। पड़ोसी जिला होने के कारण आरोपियों का लोकेशन पडरौना में मिला था। रात को टीम गई थी। लेकिन, आरोपी पकड़ा नहीं गया। आरोपियों और शोभा के करीबियों को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed