{"_id":"582b4bf84f1c1b7b388fee19","slug":"backward-class-contribution-in-nation-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण में पिछड़े वर्ग का अभूतपूर्व योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण में पिछड़े वर्ग का अभूतपूर्व योगदान
kushinagar
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। भाजपा के पडरौना विधानसभा क्षेत्र का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन मंगलवार को जनपद मुख्यालय पर बुद्धा पार्क में संपन्न हो गया। इसमें सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री प्रभुनाथ चौहान सहित कई नेता शामिल हुए। हालांकि बड़े नोटों पर पाबंदी का असर भाजपा के इस सम्मेलन में भी दिखा, जहां अपेक्षा से कम भीड़ पहुंची।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग ने देश के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान किया है और अब भी कर रहे हैं। भाजपा को छोड़ अन्य सभी राजनैतिक दलों ने इस वर्ग को केवल इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इस पार्टी में पिछड़ा वर्ग एक आधार स्तंभ के रूप में स्थापित हुआ है।
विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि भाजपा के संविधान में सामाजिक समरसता का उल्लेख है। इसका आशय राष्ट्र निर्माण में हर वर्ग की बराबर भागीदारी है, लेकिन अन्य राजनैतिक दलों ने पिछड़ा वर्ग को उचित सम्मान नहीं दिया।
विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय संयोजक जनार्दन गुप्ता ने कहा कि हर पार्टी के स्वरूप में परिवर्तन हुआ है, लेकिन भाजपा एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर दृढ़ रहते हुए सभी को समान अवसर देती है।
जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि पिछड़ा वर्ग ही भाजपा का आधार स्तंभ है। इनके बल पर ही भाजपा सत्ता में आई और विकास के पथ पर अग्रसर है।
सम्मेलन शुरू होने से पूर्व पार्टी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का मंच पर स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पडरौना देहात मंडल के अध्यक्ष सुनील चौहान और संचालन कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मोहन खरवार ने किया।
सम्मेलन को पिछड़ा वर्ग के जिला संयोजक रमेशचंद उर्फ ओशियर सिंह, मोहन चौहान, अमरचंद जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, कृष्णमुरारी जायसवाल, चंद्रभान कुशवाहा, आरती सिंह, बंका सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, राजेश उर्फ राजू जायसवाल, सुदर्शन पाल, अमित जायसवाल, नीतीश यादव, रमाशंकर कुशवाहा, डॉ. छेदी शर्मा ने संबोधित किया।
इस दौरान जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, अवधेश प्रताप सिंह, संतराज चौहान, परशुराम कुशवाहा, वाशिंद्र चौहान, पारस यादव, कपिलदेव श्रीवास्तव, छांगुर निषाद, सौखी निषाद, लालबाबू सिंह, भागवत कुशवाहा, शिवमोहन, बच्चा सिंह, जनार्दन मद्धेशिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।