फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Babu missing from SDM residence, family met DM in Collectorate

Kushinagar News: एसडीएम आवास से बाबू लापता, कलक्ट्रेट में डीएम से मिले परिजन

Sat, 12 Jul 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 12 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Babu missing from SDM residence, family met DM in Collectorate
पडरौना। पडरौना एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने फौजदारी बाबू रामहरि यादव को किसी काम से अपने तमकुहीराज आवास पर बृहस्पतिवार की रात को बुला लिया। रात में परिजनों से बात करने के बाद फौजदारी बाबू चले गए। एक आरोपी की जमानत से जुड़ा मामला था। सुबह उनका मोबाइल नहीं मिल रहा था, एसडीएम भी अपने आवास पर होने से इनकार कर दिए। इसके बाद इनके परिजन डीएम महेंद्र सिंह तंवर के पास कलक्ट्रेट के कर्मचारियों के साथ रोते हुए पहुंचे और एसडीएम पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। इसके बाद कलक्ट्रेट के कर्मचारी लामबंद हो गए और कार्यालय से निकलकर कलक्ट्रेट सभागार में फौजदारी बाबू के परिवार को लेकर चले गए। मामला बढ़त देख एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा पहुंचे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद एसडीएम पडरौना भी पहुंच गए। एसडीएम को देख उसकी घर की महिलाएं चिखने लगीं और कर्मचारी आक्रोशित हो गए। एसडीएम पर आरोप लगाया है कि रात को भी काम लेने के लिए तमकुहीराज में आदेश जारी किए थे, इस चक्कर में एक लेखपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। कुछ देर बाद रामहरि कलेक्ट्रेट पहुंचे तो लोगों ने राहत की सांस लिया और मामला शांत हुआ। भिसवा सरकारी गांव निवासी रामहरि यादव एसडीएम पडरौना के कोर्ट में फौजदारी बाबू के पद पर कार्यरत हैं। किसी थाने के एक शांतिभंग में चालान से जुड़े आरोपी की जमानत का मामला था। इसके लिए एसडीएम अपने आवास तमकुहीराज पर बुलाया। तीन कर्मचारी गए, इसमें दो काम कराने के बाद चले आए। रात होने के कारण रामहरि ने घर वालों से बताया कि एसडीएम साहब के आवास पर रूक जा रहा हूं, सुबह साथ में आऊंगा। सुबह घर वाले फोन किए तो इसका मोबाइल बंद था, एसडीएम से संपर्क किया तो पता चला कि वह कुछ नहीं जानते हैं। इसके बाद परिजन कलेक्ट्रेट में पहुंचे और कर्मचारियों को जानकारी देने के बाद डीएम से मिले। एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा ने बताया कि सुबह पडरौना के लिए रामहरि चला था, बीपी अचानक बढ़ने के चलते रास्ते में गिर गया और उसका मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते उससे किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। करीब सात घंटे बाद वह खुद कलक्ट्रेट पहुंंचा। उसका इलाज कराया गया। इसकी जांच की जा रही है। वहीं एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने बताया कि तमकुहीराज तहसील से पडरौना तहसील के लिए कुछ दिन पहले स्थांतरण हुआ है। अभी आवास मेरा तमकुहीराज में है। विभागीय कार्य से फौजदारी बाबू को आवास पर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed