{"_id":"64bd6a426adcfbe8110f2026","slug":"azagar-in-patherwa-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-1991-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पटहेरवा गांव में अजगर सांपों का बसेरा, बिना रेस्क्यू टीम लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पटहेरवा गांव में अजगर सांपों का बसेरा, बिना रेस्क्यू टीम लौटी
Sun, 23 Jul 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
पटहेरवा क्षेत्र में झाड़ी से निकलता अजगर।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने से गांव में लोगों के घरों में घुस रहे अजगर सांप
दो सांप अभी तक पकड़े गए, मंदिर में पूजा भी नहीं करने जा रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। पटहेरवा गांव के उत्तर टोला में अजगर सांपों का बसेरा बन गया है। इसकी वजह से गांव वाले दहशत में हैं और मंदिर में पूजा करने भी नहीं जा रहे हैं। टोले पर पहुंची वन विभाग की टीम घनी झाड़ी होने के कारण लौट गई।
करीब एक महीने से लोग इसे लेकर परेशान हैं। उत्तर टोला पर आबादी के पास घनी झाड़ी है। इसमें से निकल कर अजगर सांप लोगों के घरों व मंदिर में घुस जा रहे हैं। करीब एक महीने से यह सिलसिला जारी है। दो अजगर सांपों को वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा है। शाम ढलने के बाद लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैंं, लेकिन वन विभाग की टीम सांपों पर काबू पाने में असफल है।
गांववालों की मानें तो झाड़ी अजगर सांपों का बसेरा बन गई है। पांच से सात फीट तक के अजगर सांप किसी न किसी के घरों में मिल रहे हैं। हाल ही में सुखारी, सुदर्शन और शिवशंकर समेत सात लोगों के घरों में अजगर सांप मिल चुके हैं। मंदिर में पूजा के लिए जाने से भी परहेज कर रहे हैं। अभी तक सिर्फ दो अजगर सांपों को वन विभाग पकड़कर ले गया है। कई बार सूचना देने के बाद रविवार को सुबह वन रक्षक तमकुहीराज संजय कुमार टीम के साथ पहुंचे, लेकिन झाड़ी घनी होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका।
विज्ञापन
वन रक्षक तमकुहीराज संजय कुमार ने बताया कि घनी झाड़ी होने के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा सकता। गांववालों से झाडी पर सूखने वाले दवाओं का छिड़काव करने को कहा गया है। इसके बाद सांपों को पकड़ने के लिए टीम आएगी।