{"_id":"6727eb2f6831991cc0012ae4","slug":"ayush-of-deoria-beats-ramesh-of-varanasi-in-wrestling-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-125786-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुश्ती में देवरिया के आयुष ने वाराणसी के रमेश को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुश्ती में देवरिया के आयुष ने वाराणसी के रमेश को किया चित
Mon, 04 Nov 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
सेमरा हर्दो पट्टी में आयोजित दंगल में पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराते मोनू सिंह
गुरवलिया बाजार। तमकुही ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में 78वें वर्ष आयोजित चार दिवसीय दिवाली मेला के तीसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता में देवरिया के आयुष ने वाराणसी के रमेश को आसमान दिखाया। कुश्ती का शुभारंभ प्रधानों ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया गया। 35 से अधिक मुकाबले में पहलवानों ने दांव आजमाए।
वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में खलवापट्टी की टीम ने तमकुहीरोड को नौ विकेट से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तमकुहीरोड की पूरी टीम 11 ओवर में सिर्फ 56 रन पर आउट हो गई। खलवापट्टी की टीम ने 8.3 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल गंगुआ मठिया व बिहार के पंचदेवरी की टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दस मिनट के अतिरिक्त समय के अंतिम मिनट में गंगुआ मठिया के खिलाड़ी ने विजयी गोल दाग अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष व प्रधान प्रतिनिधि अंगद रजक, संतोष उर्फ खोखा सिंह, हेमंत सिंह, विनोद सिंह, अजय सिंह, अनुज सिंह, शुभम सिंह, प्रेमशंकर सिंह, कौशल किशोर गुप्ता व गिरिजेश सिंह, अरविंद सिंह, बैजनाथ सिंह, अमित, अनुराग, अभय, सिन्नू, प्रिंस, विकास, विक्की, पवन सिंह, रेफरी मनबोध कुशवाहा, प्रभु, सत्तार, दिनेश सिंह, नंदू सिंह आदि मौजूद रहे।
दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
मंसाछापर। विकास खंड विशुनपुरा के बभनौली गांव में श्री गणेश लक्ष्मी पूजा सेवा समिति की तरफ से आयोजित दंगल का मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। उन्होंने पहलवान रवि गोरखपुर और सूरज बनारस का हाथ मिलवाकर दंगल शुरू करवाया। रवि ने सूरज को हराया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि कुश्ती भारत की पुरातन खेल विधा है, इसको ऐसे ही जीवंत रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। कार्यक्रम में 20 से अधिक पहलवानों ने दांव आजमाए। इसमें नीरज गोरखपुर ने बनारस के रमेश को पटकनी दे दी। किशन बभनौली और इरफान धनौजी के बीच मुकाबले में किशन विजेता रहे। जोगिंदर व रमेश तिवारी रेफरी रहे। संचालन साकिर अली ने किया।
0
कुश्ती दंगल में गोरखपुर की खुशी ने महराजगंज की अर्चना को हराया
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के सोहनपुर गांव में रविवार को लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित कुश्ती दंगल में जोगीछपरा के मोहन पहलवान ने बेतिया के अब्दुल पहलवान को आसमान दिखाया। मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया।
कुश्ती में अंजना बोधिछपरा ने राहुल बेतियां को, बिपिन बरवापट्टी ने आदित्य बेतिया को, इलियास बभनौली ने सद्दाम मंसाछापर को, खुशी गोरखपुर ने अर्चना महराजगंज को हराया। कुश्ती में बनारस, नेपाल, बिहार, गोरखपुर के साथ ही साथ क्षेत्रीय पहलवानों ने जोर-आजमाइश की।
जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुशवाहा और ग्राम प्रधान रवींद्र कुशवाहा ने अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन पहलवान बजरंगी यादव ने किया। साबीर अली, संजय मिश्र, अनिरुद्ध चौहान, महातम चौहान, अशोक कुशवाहा, वासिंद्र चौहान, अजीत शुक्ल आदि उपस्थित थे।
-- -
सुरेंद्र यादव ने राजू को दिखाया आसमान
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। क्षेत्र के जोकवा बाजार में प्राचीन मेले के दौरान कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें 20 जोड़ी पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सुरेंद्र यादव ने राजू को आसमान दिखाया तो विशाल ने कादिर को और गुड्डू ने मुकुल को पराजित किया। सतपाल मठिया और मृत्युंजय चौरी चौरा के बीच का मुकाबला देख दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। कुश्ती हमारी प्राचीन खेल है। इसे बचाए रखने की आवश्यकता है। निर्णायक चंद्रदेव यादव रहे। संचालन विजेन्द्र सिंह ने किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मधुरिया पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस दौरान पूर्व प्रधान राकेश श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, सुनील आर्य, नारायन सिंह, मोहन जायसवाल, राहुल सिंह, हरिश्चंद्र यादव, बलिराम जायसवाल, उमेश दुबे, गोधन, गोपाल, अनिल आदि मौजूद रहे।
--
दूर-दूर से आए पहलवानों ने जोर-आजमाइश की
फोटो है
कसया। भलुही मदारी पट्टी में शनिवार को दंगल का आयोजन हुआ। दूर-दूर से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। कुश्ती में अयोध्या के पहलवान सुदामा बाबा ने हरिद्वार के राजेश को आसमान दिखाया। भूरा जम्मू ने बरेली के मोनू को, फैजल गनी जम्मू ने राजेश हरिद्वार को, शेषनाथ बाड़ीपुल ने राधे पंडित भलुही को, राहुल हरिद्वार ने अयोध्या के सुदामा को पटकनी दी। मनोज पहलवान गाजीपुर व हरियाणा के राजवीर के बीच की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कुश्ती कला को बचाये रखना जरूरी है। आधुनिक परिवेश में अन्य खेलों के मुकाबले कुश्ती का महत्व कम होता जा रहा है। जो देश हित में नहीं है। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि कुश्ती के महत्व पर प्रकाश डाला।
आयोजक सभासद मधुबाला सोनू त्रिपाठी ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। रेफरी की भूमिका गुड्डू पहलवान ने निभाई। संचालन मजिबुल्लाह राही ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव,अनिल प्रताप राव, ओमप्रकाश जायसवाल, संजय शुक्ला, राकेश दूबे, बैसम द्विवेदी, हरी यादव, बालेंद्र यादव, नीरज द्विवेदी, सुमित त्रिपाठी, दुर्गेश चतुर्वेदी, रामशकल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।