फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ayush and Aman brought laurels to the district with 91.8 percent marks.

Kushinagar News: 91.8 प्रतिशत के साथ आयुष व अमन ने जिले में लहराया परचम

Fri, 24 Apr 2026 06:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Ayush and Aman brought laurels to the district with 91.8 percent marks.
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के श्रीमती रजली देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, परगन मठिया के इंटरमीडिएट छात्र आयुष व अमन ने इंटर यूपी बोर्ड परीक्षा में एक समान 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें आयुष डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहता है तो वहीं अमन का सब इंस्पेक्टर बनने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता पिता को देते हुए बताया की परीक्षा के लिए उन्होंने नियमित प्रतिदिन करीब छह घंटे की पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूरी और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देना उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा। आयुष ने बताया कि भविष्य में वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उनकी इस सफलता पर कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पडरौना ब्लॉक के जंगल अमवा गांव निवासी मेधावी आयुष के पिता उपेंद्र प्रसाद परिषदीय विद्यालय में अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि बेटा आयुष पढ़ाई को लेकर शुरू से ही काफी गंभीर रहा है। वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है। वहीं, बंधु छपरा निवासी कन्हैया लाल के पुत्र अमन ने भी 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता कन्हैया लाल रोजगार सेवक पद पर काम करते हैं, जबकि माता पानबशा गृहिणी हैं। पिता ने बताया कि बचपन से ही अमन का पढ़ाई में रुझान रहा है। सोशल मीडिया से दूर रहकर कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। अमन ने बताया कि वह भविष्य में सब-इंस्पेक्टर बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed