फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   awarness rally conduct

‘कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी’

Fri, 10 Dec 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
awarness rally conduct
कप्तानगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर से कोविड टीकाकरण को लेकर जागरूकता रैली निकालते छात्र।स? - फोटो : KUSHINAGAR
‘कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी’
विज्ञापन

- रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। कस्बा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर से शुक्रवार को कोरोनारोधी टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।

कप्तानगंज एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाना जरूरी है। टीकाकरण कार्य में लोगों को सहयोग करना चाहिए। इसके बाद जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से निकली जो कस्बा के चांदनी चौक, आजाद चौक, सुभाष चौक, बंदेलीगंज, शिव चौक समेत अन्य जगहों पर भ्रमण करते हुए स्कूल परिसर में पहुंची। इस दौरान बलराम चौहान, मुकुल देव सिंह, मार्कंडेय गुप्ता, आशुतोष कुमार, राहुल दीक्षित, संजीव गोड़, रीता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed