{"_id":"66e0b3d84029077c880ae424","slug":"awareness-rally-organized-for-national-nutrition-distribution-month-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122956-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राष्ट्रीय पोषण वितरण माह की निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राष्ट्रीय पोषण वितरण माह की निकाली जागरूकता रैली
Wed, 11 Sep 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। पडरौना ब्लॉक कार्यालय के परिसर से राष्ट्रीय पोषण वितरण माह के दौरान मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। ब्लॉक कार्यालय से निकली रैली कठकुइयां मोड़, सुभाष चौक का भ्रमण करने के बाद पुन: परिसर में आकर समाप्त हुई। पोषण युक्त भोजन का महत्व समझाया गया। रैली को नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय व बीडीओ सुशील अग्रहरि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रभारी सीडीपीओ मुन्नी सिंह, मंजू देवी, मुन्नी चौहान आदि मौजूद रहे।
उधर, बाल विकास परियोजना कार्यालय विशुनपुरा की तरफ से मंगलवार को एक दिवसीय पोषण माह शिविर का आयोजन हुआ। इसमें पोषण आहार रैली निकाली कर लोगो को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। नंदलाल छपरा गांव के ग्राम प्रधान अख्तर अंसारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि लोगों को पोषण युक्त भोजन पर महत्व देना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता के महत्व, नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व और स्वास्थ्य संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। परियोजना अधिकारी पूजा रानी ने कहा कि पोषण युक्त भोजन से शरीर स्वस्थ रहता है। बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ता है। इस दौरान प्रवीण अग्निहोत्री, मालती देवी, संगीता रानी, बिमला देवी, सावित्री देवी, सुभावती देवी, सुजाता चौबे, शिम्पू देवी, बच्ची पाल, शीला देवी, सोनी आदि मौजूद रहे।