{"_id":"5ad0ee0f4f1c1b64098b45e0","slug":"awareness-rally-in-the-district-to-rescue-je-aes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई\/एईएस से बचाव के लिए जिले में निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई/एईएस से बचाव के लिए जिले में निकली जागरूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय से जेई/एईएस से बचाव की रैली निकालते बीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन और विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवारा के तहत शुक्रवार को जिले के कई ब्लॉकों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चे जेई/एईएस से बचाव का संदेश दे रहे थे। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ब्लॉक कर्मचारी और कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। रैली के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन कर बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन और विशेष संचारी रोग नियंत्रण जेई/जेईएस रोकथाम पखवारे को लेकर सभी ब्लॉक कर्मियों और सफाई कर्मियो के साथ ग्राम पंचायतों में इसके रोकथाम के लिए निकाली गई रैली को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए जागरूकता की जरूरत है। गंदगी ही इस बीमारी की पोषक है। अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, ताकि बीमारियां न फैल सके। सहायता विकास अधिकारी पंचायत रामचंद्र कुशवाहा ने कहा कि गांव में चिन्हित क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान देने और लोगों को इससे बचाव की जानकारी देने में सफाई कर्मचारियों को आगे आना होगा। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह, संदीप पटेल, सुरेंद्र श्रीवास्तव, संजीव गौड़, नितिन चौधरी, अमित गोविंद राव, नीरज कुमार, गिरिजेश विश्वकर्मा, रामप्रवेश यादव, रामजी यादव, डॉक्टर एसबी सिंह, शैलेंद्र पांडेय, हीरा, संदीप, रामप्रताप, रामकेश, राजेश व हेमंत आदि मौजूद रहे।
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली अस्पताल, नौरंगिया बाजार से होते हुए सेनानी चौक पहुंची। रैली में शामिल कई विद्यालय के छात्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ब्लाक कर्मचारी लोगों को जनजागरूकता का संदेश दे रहे थे। पुन: रैली ब्लॉक परिसर में आकर खत्म हुई। प्रधान संघ के अध्यक्ष हरिनारायण गोविंद राव व एडीओ पंचायत रविंद्र प्रसाद ने बीमारी से बचाव के लिए अपने विचार रखे। इस दौरान विमल चौबे, अभिषेक सिंह, नरेंद्र सिंह, कल्पनाथ राय, विश्वनाथ यादव, राजेश्वर, रामानुज मिश्र, हरिलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। जागरूकता रैली में नेबुआ नौरंगिया सीएचसी के जिम्मेदार नहीं दिखे। रैली जब अस्पताल के सामने से गुजर रही थी, तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अस्पताल परिसर से ही रैली को देख रहे थे। स्वास्थ्य से जुड़े इस अभियान में विभाग का रैली में शामिल न होना बाजार में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के पंचायती राज विभाग व स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में शुक्रवार को दिन के 12 बजे से बीडीओ सतीश सिंह व सीएचसी प्रभारी डॉक्टर एके पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली ब्लाक चौराहा, हरिजन बस्ती, दुदही बाजार, मईहरवा, स्टेशन बाजार, गोला बाजार आदि का भ्रमण करते हुए पुन: ब्लाक परिसर में पहुंची। बीडीओ सतीश सिंह व डॉक्टर एके पांडेय ने बताया की लोग अपने आसपास साफ-सफाई रखेंगे, तो बीमारी नहीं होगी। गंदगी से ही बीमारी अपना घर बनाती है। इस दौरान नितेश श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत रामबेलास गोंड़, ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद शर्मा, सचिव प्रमोद चौधरी, रमेश संजीव, विजय गौतम, रंजय मिश्र, शांति पांडेय, सरोज देवी, रंजीत खरवार आदि शामिल रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवारा व राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल के तहत शुक्रवार को खड्डा ब्लाक परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसकी शुरुआत ब्लाक प्रमुख जिलाजीत यादव व बीडीओ कार्तिकेय मिश्र ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली खड्डा कस्बे के सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन रोड, फलमंडी, आजाद चौक, बस स्टैंड होते हुए ब्लाक परिसर में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान खड्डा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर निलेश मिश्र, प्रद्युम्न तिवारी, डॉक्टर संतोष गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, मैनेजर सिंह, अमित कुमार, त्रिलोकी शर्मा, मनोज यादव, रामकृपाल गुप्ता, संदीप आदि मौजूद रहे।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय से ग्रामीण पेयजल के तहत जेई/एईएस की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। बीडीओ रघुनाथ सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्षेत्र के खेसिया गांव का भ्रमण कर पुन: रैली ब्लाक पर पहुंची। इस दौरान लोंगो से इंडिया मार्का टू हैंड पंप कत्र शुद्ध पानी पीने तथा घर के आसपास सफाई रखने की अपील की गई। बीडीओ ने कहा कि जेई/एईएस पर काबू पाने के लिए घर से लेकर गांव की गली तक की सफाई रखनी होगी। इस दौरान चंद्रप्रकाश यादव, ओमप्रकाश यादव, अतहर हुसैन, राजीव मिश्र, संदीप मिश्र, अरविंद कुशवाहा, देवेंद्र मिश्र, दुर्गेश शुक्ल, सुबाष प्रसाद, जमालुददीन अंसारी, महातम यादव, अरविंद चौबे, राजेश कुमार, अशोक कुमार, जियाउर्रहमान, बृजेश त्रिपाठी, मनोज कुमार, खजांची प्रसाद, दीनबंधू चौबे और दिनेश भारती आदि मौजूद रहे।