फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   awareness and pray to save from corona vairas

कोरोना से बचाव के लिए कहीं सजदा तो कहीं बरती गई सतर्कता

Tue, 17 Mar 2020 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
awareness and pray to save from corona vairas
जिला मुख्यालय पर लोगों मास्क पहनाकर कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते गीता इंटरनेशनल स्कूल के व? - फोटो : KUSHINAGAR
कोरोना से बचाव के लिए कहीं सजदा तो कहीं बरती गई सतर्कता
विज्ञापन

पडरौना। मौजूदा समय में सबसे बड़ी चुनौती बने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार को कहीं सामूहिक रूप से सजदा किया गया तो कहीं सतर्कता बरती गई। जनपद मुख्यालय के निकट स्थित एक विद्यालय के छात्रों ने लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाव के प्रति जागरुक किया गया। शहर के एक मोहल्ले में इटली से आए युवक के कोरोना के संक्रमण को लेकर चर्चा जोरों पर रही।
पडरौना में सोमवार को इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि शहर के एक चिकित्सक के पुत्र इटली में एमबीबीएस करते हैं। कुछ दिन पूर्व ही घर आए हैं। उनके कोरोना वायरस से संक्रमण की चर्चा सोमवार को शहर के एक मोहल्ले में जोरों पर रही। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी जिले में ऐसा कोई केस न होने की बात कही।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय स्थित गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अवकाश के बावजूद लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक किया। लोगों को इस रोग के लक्षण और बचाव के उपाय बताए तथा मास्क लगाने की सलाह दी। इस दौरान प्रबंधक ओपी गुप्त, प्रधानाचार्य डॉ. नीरू टंडन, अंकित मल्ल, हर्ष जायसवाल, विजय दीक्षित, शेखर कुशवाहा, दुर्गेश मिश्र, अंशुमान कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के मुताबिक कोरोना वायरस से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग काफी सजग और सक्रिय हैं। सोमवार को बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पूर्व दवा का छिड़काव किया गया। कॉलेज में बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को विभिन्न कक्षों सहित तमकुही कोठी हॉल में मूल्यांकन का काम होना है। कॉलेज के मूल्यांकन कक्षों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने वाले शिक्षकों को कोई दिक्कत न हो, इसके पूर्व ही दवा का नैपसेक स्प्रेयर से छिड़काव कर कक्षों को सुरक्षित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रितेश कुमार चौधरी, उमेश उपाध्याय, राजेश सिंह, आईए खान समेत कई शिक्षक मौजूद थे।
सोहसा मठिया प्रतिनिधि के अनुसार कसया तहसील क्षेत्र के गांव पतया स्थित ईदगाह में सोमवार की सुबह कोरोना वायरस से निजात के लिए एक विशेष नमाज (नमाजे इस्तीस्का) अदा की गई। मस्जिद के ईमाम कारी मुहम्मद नेसार अलीमी ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद हुई दुआ में देश दुनिया में आई इस कोरोना वायरस की महामारी से बचाने, अमन चैन व शांति बनाए रखने के साथ प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए दुआ की गई। इस मौके पर हिदायत जहां, राजू, क्यामुद्दीन, मकसूद अंसारी, अशरफ, नियाज समेत मुस्लिम समाज के अनेंक लोग मौजूद थे।

स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण दिया
तमकुहीराज। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सीएचसी सभागार में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों को घर-घर जाकर लोगों को अफवाहों से दूर रहने एवं बचाव के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि कोरोना का बचाव ही बेहतर उपाय है। इससे बचने के लिए लोगों को एक दूसरे के संपर्क में कम से कम आना चाहिए। किसी भी संभावित मरीज की तत्काल अस्पताल को जानकारी दें। इस दौरान वाहिद हुसैन, प्रवीण राय, विनय नायक, सचिंद्र राय, राकेश कुमार, आनंद, विजय, रविंद्र राय, पानमती, शशिकला, अर्चना, उर्मिला, राधा देवी, बिंदू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed