{"_id":"63e3b2a4a4b416bf2207e4a3","slug":"awaiting-viscera-report-constable-under-police-supervision-kushinagar-news-c-7-1-46249-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विसरा रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस की निगरानी में सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विसरा रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस की निगरानी में सिपाही
Wed, 08 Feb 2023 08:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
बंद कमरे में मिली थी सिपाही की पत्नी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर डॉक्टरों ने सुरक्षित किया था विसरा
पडरौना। कसया में सिपाही की पत्नी के मौत के मामले में पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मंगलवार को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लेकर परिजनों ने एसपी धवल जायसवाल ने मुलाकात की। एसपी ने कहा कि विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जैसे ही रिपोर्ट आएगी, वैसे ही सिपाही को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा। निलंबित सिपाही पुलिस की निगरानी में है।
जटहां थाना में तैनात सिपाही रोशन राय का प्रेम संबंध नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंसाछापर, मंगरूआ की रहने वाली सोनी अंसारी (22) से था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर सिपाही ने संबंध बनाए। बाद में वह शादी से मुकरने लगा। सोनी ने अपनी मां संग एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। मुकदमा दर्ज होने के डर से सिपाही ने सोनी से शादी कर ली। वह कसया के पास हाईवे किनारे भैंसहा हेतिमपुर में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा।
25 जनवरी की शाम को कमरे से बदबू उठने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बाहर से ताला बंद दरवाजे को तोड़कर पुलिस ने कंबल में लिपटा हुआ सोनी का शव निकाला। इस मामले में सोनी की मां ने आरोपी रोशन राय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उधर कई दिनों से मोबाइल बंद करके लापता सिपाही को खोजकर पुलिस ले आई। घटना के बाद वह अपने घर चला गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित किया। मंगलवार को सोनी की मां और बहन ने एसपी से मिलकर सिपाही की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। वह पुलिस की निगरानी में है। हम जब कुशीनगर में आए थे, तब एक मामला सेवरही थाना क्षेत्र में हुआ था। तब उस प्रकरण को लेकर भी लोगों ने धरना प्रदर्शन करके दबाव बनाया, लेकिन विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही अभियुक्त जेल भेजे गए थे। सिपाही का मामला हो या सामान्य व्यक्ति, ऐसे प्रकरण में जल्दबाजी ठीक नहीं रहती।
-धवल जायसवाल, एसपी, कुशीनगर