{"_id":"678562db474fc95723067d77","slug":"auto-overturns-on-road-out-of-control-five-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-130196-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो, पांच घायल
Tue, 14 Jan 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। सिसवा नाहर-तमकुहीराज मार्ग स्थित अगरवा मोड़ के पास सोमवार को दोपहर में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
तरया सुजान थाना क्षेत्र के सिसवा नाहर-तमकुहीराज मार्ग स्थित अगरवा मोड़ के समीप सोमवार दोपहर सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में चालक सहित सात लोग सवार थे। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बहिराबारी निवासी रंभा देवी (40), जवाहिर प्रसाद (30), आकाश (7), तरया सुजान थाना क्षेत्र के हबीबपुर निवासी पुनिता देवी (38), अभिषेक (10) व दनियाड़ी निवासी एक अन्य महिला सवारी ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान तरयासुजान थाना क्षेत्र के अगरवा मोड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे रंभा देवी, जवाहिर, आकाश, पुनिता देवी व आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से पांचों घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।