फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   audition of ke bani mati ke lal

ऑडिशन में युवाओं का झलका भोजपुरी के प्रति प्रेम

Sun, 08 Sep 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
audition of ke bani mati ke lal
भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से पडरौना शहर में आयोजित ऑडिशन में प्रतिभाग करने वाले युवा। - फोटो : KUSHINAGAR
ऑडिशन में युवाओं का झलका भोजपुरी के प्रति प्रेम
विज्ञापन

भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ‘भाई’ की तरफ से आयोजित हुआ कार्यक्रम
कुशीनगर में भी भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की शाखा खोलने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बिहार और पूर्वांचल की सुप्रसिद्घ भोजपुरी संगीत को लेकर युवाओं का प्रेम रविवार को झलक उठा। मौका था भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ‘भाई’ की तरफ से पडरौना नगर के एक होटल में आयोजित ‘के बनी माटी के लाल’ के ऑडिशन का। इसमें युवाओं ने भोजपुरी संगीत की कजरी, सोहर, चैता विविध लोक विधाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत कर हर किसी को अपना मुरीद बना दिया।
मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के बाद मुख्य अतिथि डॉ. आशीष ने कहा कि भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ‘भाई’ लोक गीतों के संरक्षण का जो कार्य कर रहा है, वह निश्चित ही नई पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को क्वार्टर फाइनल में शामिल किया जाएगा। उसके बाद ग्रैंड फिनाले 19 अक्टूबर को गोरखपुर में आयोजित होगा, जिसमें विजेता को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार तथा चार उप विजेताओं को 5100-5100 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों की मांग पर कुशीनगर में भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की शाखा खोले जाने की घोषणा की, जिसका जिला संयोजक आरके भट्ट को नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

के बनी माटी के लाल सीजन-3 के इस ऑडिशन के अवसर पर पडरौना नगर के साथ-साथ जनपद के विभिन्न हिस्सों से 23 नवोदित युवा कलाकारों ने अपने गायन का मुजाहिरा किया, जिनमें अनामिका गुप्ता, दिव्यांशी शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, राहुल जायसवाल, सद्दाम अंसारी, विकास कुमार, चमन मिश्रा, एकता भारती, अपराजिता मलिक, सोनू मल्लिक, राधे शर्मा आदि ने लुप्त हो रही लोक संगीत की विधाओं मसलन, कजरी, चैता, बारहमासा, विवाह संस्कार गीत, श्रम गीत की बेजोड़ प्रस्तुति कर निर्णायक मंडल को सोचने पर विवश कर दिया।

निर्णायक की भूमिका सारिका श्रीवास्तव एवं आर के भट्ट ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र पांडेय तथा संयोजन सीमा देवी ने किया। अंत में रवि अग्रवाल ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर आरके भट्ट, रवि अग्रवाल, अभिषेक, राकेश मोहन, जितेंद्र श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed