फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Audio Viral: Twenty-five heads like you follow me...

ऑडियो वायरल : तुम्हारे जैसे पच्चीसों प्रधान मेरे पीछे घूमते हैं...

Thu, 07 Sep 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Audio Viral: Twenty-five heads like you follow me...
गंगुआ बाजार। सचिव और प्रधान पति के बीच कमीशन को लेकर हुई कहासुनी और एक-दूसरे को धमकाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवादों से नाता रखने वाले सचिव की तत्कालीन बीडीओ से भी ठनी थी और जांच भी शुरू हुई थी, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अफसरों तक मामला पहुंचने के बाद प्रभारी बीडीओ ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज ब्लॉक के सचिव (ग्राम पंचायत अधिकारी) भूपनारायण राव की पकियहवा करजहां गांव में तैनाती है। इनका 10 मिनट 46 सेकंड का ऑडियो वायरल हो रहा है। गांव में हुए विकास कार्य का भुगतान नहीं होने से परेशान प्रधान के पति ने सचिव को फोन कर भुगतान की बात कही। इस पर सचिव बिगड़ गए और ग्राम प्रधान से कमीशन के रुपये की डिमांड करते हुए बोले कि तुम्हारे जैसे पच्चीसों प्रधान मेरे पीछे घूमते हैं। ज्यादा परेशान होगे तो नाम के आगे से प्रधानी हट जाएगी। प्रधान के पति फाइल/पेमेंट पास कराने की बात कह रहे हैं। सचिव प्रधान पति से पूर्व में पास फाइलों का कमीशन नहीं देने का आरोप लगा रहा है। ऑडियो में प्रधान और सचिव में इसे लेकर कहासुनी भी हो रही है। मजबूर होकर प्रधान पति गांव के किसी भवन में लगवाई गई टाइल्स को तोड़ देने की धमकी दे रहा है। इसके बाद सचिव प्रधान को पद से निलंबित करा देने और मुकदमा लद जाने की भी धमकी दे रहा है। ऑडियो में सचिव खुद चोरी करने व दूसरे को चोरी करने की बात स्वीकार रहा है। कार्यवाहक बीडीओ/एसडीएम प्रशिक्षु श्रेया ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे भी ऑडियो सुनने को मिला है। इसकी जांच कराई जा रही है। इस संबंध सचिव भूपनारायण राव ने बताया कि वायरल हो रहा ऑडियाे मेरा नहीं है। इस तरह की बात किसी से नहीं हुई है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed