{"_id":"661afff0bfa802c5550b3ac4","slug":"audio-of-threat-goes-viral-on-social-media-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115443-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोशल मीडिया पर धमकी देने का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोशल मीडिया पर धमकी देने का ऑडियो वायरल
Sun, 14 Apr 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो चोरी के मामले में कथित आरोपी व बिहार के कुचायकोट थाना क्षेत्र बरवा निवासी एक पीड़ित का बताया जा रहा है। कथित आरोपी पीड़ित को फोन पर धमकी दे रहा है।
कुचायकोट के बरवा निवासी मृत्युंजय तिवारी के घर से लोहे की पुल्ली चोरी हो गई थी। पुल्ली तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ निवासी एक कबाड़ी के पास रखी थी। पीड़ित ने आठ अप्रैल को तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर तरयासुजान पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। 10 अप्रैल को थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी सलेमगढ़ निवासी दो आरोपियों संजू चौहान और मंटू चौहान के पास से छह लोहे की पुल्ली, एक लोहे के साफ्ट और मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। शनिवार को सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने लगा। इसे चोरी के मामले में कथित आरोपी से पीड़ित की बातचीत का होना बताया जा रहा है।