{"_id":"69c83dbed6c0ece5d90e70d2","slug":"audio-of-demand-for-bribe-to-remove-name-from-lawsuit-goes-viral-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157137-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुकदमे से नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुकदमे से नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल
Sun, 29 Mar 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मुकदमे से नाम हटाने के लिए रुपये मांगने के मामले में सिपाही से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस सिपाही का ऑडियो वायरल हो रहा है वह रामकोला थाने में तैनात बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल ऑडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में बीते नवंबर में हुई फायरिंग में आरोपी से बातचीत का है। आरोप था कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर जान से मारने के लिए गोलीबारी की थी। पुलिस ने कई नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप है कि रामकोला थाने में तैनात सिपाही ने नामजद आरोपी का नाम मुकदमे से हटाने के लिए रिश्वत की मांग की। ऑडियो में शुरुआती तौर पर 2.5 लाख रुपये मांगने की बात सामने आई है। बाद में मोलभाव के बाद 1.80 लाख रुपये पर बात तय होने का दावा किया जा रहा है। बातचीत में ‘काम पक्का है’ और ‘गारंटी’ जैसे शब्द भी सुनाई दे रहे हैं। साथ ही नकद लेन-देन की चर्चा भी शामिल है। इस संबंध में रामकोला थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धनवीर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। इसकी जांच की जा रही है।