फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Audacity: When I stopped myself from molesting my daughter, the bullies burnt down my hut.

दुस्साहस : बेटी से छेड़छाड़ करने से रोका तो दबंगों ने फूंक दी झोपड़ी

Thu, 07 Dec 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Audacity: When I stopped myself from molesting my daughter, the bullies burnt down my hut.
अहिरौली थाने के अनंतपुर गांव में झोपड़ी में लगी आग को बुझाते लोग।
सुकरौली (कुशीनगर)। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने उसकी रिहायशी झोपड़ी फूंक दी। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और आगजनी का केस दर्ज किया है। आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव के एक व्यक्ति ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के दो व्यक्ति उनकी 17 वर्षीय बेटी को छह माह से छेड़ रहे थे। इसके लिए उन्होंने कई बार मना किया था। मना करने पर आरोपियों ने उनके घर को जलाने और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार की देर रात तकरीबन 11:30 बजे झोपड़ी से आग की लपटें उठने पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग उठे और घर के बाहर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उसके बाद उनकी झोपड़ी धू-धूकर जल गई। गृहस्वामी का आरोप है कि उनकी बेटी को छेड़ने से मना करने पर आरोपियों ने झोपड़ी में आग लगाई है, जिससे उनका गृहस्थी का सबकुछ जलकर नष्ट हो गया है। पीड़ित ने अहिरौली बाजार थाने की पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अहिरौली बाजार थाने के एसओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर छेड़खानी और आगजनी का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed