फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Audacity... a woman who had gone for a walk was stabbed to death

Kushinagar News: दुस्साहस... टहलने गई महिला की चाकू से गोदकर हत्या

Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Audacity... a woman who had gone for a walk was stabbed to death
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव नाउमुंडा की एक महिला रविवार की देर शाम गांव से बाहर टहलने गई थी, जहां अज्ञात हमलावरों ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही गांव समेत आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

गांव निवासी गुड्डू यादव की 35 वर्षीय पत्नी रेखा उर्फ शिवानी रविवार की शाम करीब सात बजे गांव के बाहर मंझरिया माता मंदिर की तरफ टहलने के लिए गई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात हमलावर ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। कुछ देर बाद वहां से गुजरने वाले लोगों की नजर लहुलुहान होकर अचेत पड़ी रेखा उर्फ शिवानी के ऊपर नजर पड़ी तो वे शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी और हमलावर वहां से फरार हो चुका था। हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही गांव समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते वहां सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर हाटा कोतवाली पुलिस के साथ सीओ कसया कुंदन सिंह भी गांव आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed