फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Auction process postponed for the second time due to uproar

हंगामे के कारण दूसरी बार नीलामी प्रक्रिया स्थगित

Thu, 26 May 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Auction process postponed for the second time due to uproar
विशुनपुरा ब्लॉक में नीलामी को निरस्त कराने के लिए हंगामा करते लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
हंगामे के कारण दूसरी बार नीलामी प्रक्रिया स्थगित
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में जर्जर भवनों का होनी है नीलामी
पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में आवासीय भवनों की नीलामी बृहस्पतिवार को हंगामे के कारण स्थगित कर दी गई। विरोध को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया प्रभारी बीडीओ ने स्थगित कर दिया।
विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में आवासीय भवन जर्जर पड़े हैं। काफी प्रयास के बाद इनकी नीलामी कराने का आदेश हुआ। एक सप्ताह पहले नीलामी स्थगित की गई थी। पुन: बृहस्पतिवार को नीलामी कराने की तैयारी हुई। प्रभारी बीडीओ डीसी मनरेगा राकेश, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी सुनहरी लाल और एई डीआरडीए मुकेश वर्मा पहुंचे। नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए पांच लोगों ने फार्म भी ले लिए थे, लेकिन कुछ देर बाद काफी संख्या में लोग ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गए और जिम्मेदारों पर गोपनीय तरीके से नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कराने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। काफी देर तक हो हल्ला होता रहा। इसके बाद डीसी मनरेगा ने नीलामी प्रक्रिया स्थगित कर दी।
विज्ञापन

प्रभारी बीडीओ डीसी मनरेगा ने बताया कि लोग हंगामा कर रहे थे। इसलिए नीलामी प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा है। जल्दी ही समय तय कर कार्रवाई पूर्ण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed