{"_id":"677acaddc78ed5244c020029","slug":"auction-of-scrap-of-kaptanganj-sugar-mill-on-27th-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-129698-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कप्तानगंज चीनी मिल के स्क्रैप की 27 को नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कप्तानगंज चीनी मिल के स्क्रैप की 27 को नीलामी
Sun, 05 Jan 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैठी कप्तानगंज चीनी मिल पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब चीनी मिल के स्क्रैप का मूल्यांकन कराते हुए उसके नीलामी की तिथि घोषित की गई है। इस नीलामी के पैसे से किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाएगा। कप्तानगंज चीनी मिल प्रबंधन की तरफ से किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में कोई रुचि नहीं दिखाने को लेकर प्रशासन ने अगला कदम उठाते हुए अचल संपत्ति की नीलामी करने का निर्णय लिया है। चीनी मिल के स्क्रैप और मशीनरी का मूल्यांकन करते हुए नीलामी की घोषणा की गई है।
प्रशासन की कार्रवाई को देखते हुए चीनी मिल प्रबंधन में हड़कंप मचा है। चीनी मिल की स्क्रैप और मशीनरी का मूल्यांकन 32 करोड़ 62 लाख 44 हजार रुपये तय की गई है। इसकी नीलामी के पैसे से ही किसानों के गन्ने का बकाया मूल्य का भुगतान प्रशासन की तरफ से कराया जाएगा। नीलामी में शामिल होने वाले लोग तहसील प्रशासन से मिलकर नियम और शर्तों की जानकारी कर सकते हैं।
एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि चीनी मिल की स्क्रैप और मशीनरी की नीलामी को लेकर मूल्यांकन कराया गया है। यह नीलामी तहसील सभागार में 27 जनवरी 2025 को की जाएगी। इसके पूर्व चीनी मिल की अचल संपत्ति की नीलामी की तिथि 24 जनवरी को रखी गई है। नीलामी के पैसे से किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाएगा।