{"_id":"62d5b8409ee27f092c346333","slug":"atul-singh-politechnic-toper-in-up-kushinagar-news-gkp4441486138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित : पालीटेक्निक के ग्रुप ई फार्मेसी में कुशीनगर के अतुल का पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित : पालीटेक्निक के ग्रुप ई फार्मेसी में कुशीनगर के अतुल का पहला स्थान
विज्ञापन
मेहनत और लगन से यूपी के टॉप-टेन में बनाई जगह : टॉपर अतुल
पडरौना/अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। प्रदेश की निजी व सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार शाम जारी किया गया। जिसमें ग्रुप-ई फार्मेसी में कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के होलिया गांव के अतुल कुमार सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वह यूपी के टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं।
अतुल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता सहित उन गुरुजनों को दिया है जिन्होंने इनके नींव को मजबूती दी। अतुल के पिता सच्चिदानंद सिंह लोक निर्माण विभाग गोरखपुर में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात हैं। अतुल के बड़े भाई मनीष सिंह एमटेक हैं, जबकि छोटे भाई अभिषेक सिंह एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मां किरन देवी गृहिणी हैं। अतुल अपने पिता के साथ ही गोरखपुर में रहकर प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई कोआपरेटिव इंटर कॉलेज पिपराइच में की। बीएससी की पढ़ाई के लिए उन्होंने डीवीएनपीजी कॉलेज में दाखिला लिया था।
वर्ष 2017 बीएससी करने के बाद वह डिप्लोमा इन फार्मेसी की तैयारी में जुट गए। अतुल ने बताया कि उन्होंने स्वयं तैयारी की। परीक्षा के लिए वह एनसीआरटी की किताबों का अध्ययन किया। उनकी सफलता पर क्षेत्र, माता-पिता सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई दी है। अतुल ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि वह स्टेट टॉप करेंगे। किसी भी फील्ड में लगन, श्रद्धा व ईमानदारी से मेहनत हो तो सपने अवश्य पूरे होंगे। पढ़ाई के बाद अतुल का बड़ा रिसर्च करने का इरादा है।