{"_id":"59fb594d4f1c1b9f678b8c76","slug":"attendance-to-nomination-bsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के सापेक्ष हो उपस्थिति: बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के सापेक्ष हो उपस्थिति: बीएसए
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में जांच करने पहुंचे बीएसए।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। बृहस्पतिवार को भी बीएसए ने पडरौना ब्लाक के आधा दर्जन परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को देखा तथा अध्यापकों को नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति रखने का निर्देश दिया। बीएसए ने अध्यापकों को परिसर की सफाई, पेयजल आदि व्यवस्था को भी दुरूस्त रखने को कहा।
जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में अर्द्घवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। पहले दिन हुई अव्यवस्था की जानकारी के बाद से बीएसए हेमंत राव बुधवार को भी दौरा करते रहे। उन्होंने पडरौना व तमकुही ब्लाक के एक दर्जन स्कूलों की जांच की थी। बृहस्पतिवार को भी पडरौना ब्लाक के चौपरिया, धर्मपुर बुजुर्ग, सोहनरिया और बहोरापुर के प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों की जांच की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली।
उन्होंने अध्यापकों व शिक्षा मित्रों को निर्देशित किया कि नामांकन के सापेक्ष बच्चों की परीक्षा में भी उपस्थिति होनी चाहिए। इसके अलावा एमडीएम में मीनू का ख्याल जरूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने स्कूल परिसर की सफाई, शौचालय तथा पेयजल व्यवस्था को भी दुरूस्त रखने का निर्देश दिया।