फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempted theft in SBI branch

एसबीआई की शाखा में चोरी का प्रयास

Sat, 01 Oct 2022 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft in SBI branch
ढांढा बैंक में जांच करती डॉग स्कवाड टीम।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
एसबीआई की शाखा में चोरी का प्रयास
विज्ञापन

अलमारियों का ताला तोड़ा, लॉकर खोल नहीं पाए
हाटा(कुशीनगर)। ढाढा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाख में बृहस्पतिवार रात चोरी की कोशिश हुई।
शुक्रवार सुबह टहलने निकले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व बैंककर्मियों को दी। गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अलमारियों का ताला तोड़ दिया। लॉकर को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
शाखा प्रबंधक विकेश कुमार ने बताया कि बैंक के भीतर चोरी की कोशिश हुई है। चोरों की हरकत से शुक्रवार को दिनभर बैंक का काम प्रभावित रहा। कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। खोजी कुत्तों से भी पड़ताल कराई गई। बैंक की ओर से तहरीर मिली है।
विज्ञापन

...
एक ही रात दो घरों में हुई चोरी
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार रात दो घरों में चोरी हो गई। घर के पीछे से घुसे चोर नकदी व आभूषण उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से छानबीन शुरू की। बसडीला बुजुर्ग निवासी रमाशंकर गुप्ता की बेटी की शादी नवंबर में है। परिवार के लोग तैयारी में जुटे हैं। रात में उनके घर में घुसे चोर नकदी सहित सोने और चांदी का आभूषण उठ ले गए। उसी रात उनके पड़ोसी अब्दुल रहीम के घर में भी चोरी हुई। चोर उनके घर से कीमती कपड़ा और दो मोबाइल फोन उठा ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed