{"_id":"66ac13535d4afeb4d0089c49","slug":"attempt-to-steal-by-breaking-the-lock-of-shop-shutter-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-120894-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास
Fri, 02 Aug 2024 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
समउर बाजार। समउर बाजार कस्बे में बुधवार की रात कपड़े की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। अगल-बगल के दुकानदारों की नींद खुलने के बाद चोर वहां से भाग खड़े हुए।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव बघेल पिपरा निवासी रामचन्द्र प्रसाद समउर बाजार में कपडे़ की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का हाल देख दंग रह गये। अज्ञात चोरों ने दुकान में शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया था। बगल के दुकानदारों ने बताया कि आवाज सुनकर जब उनकी टूटी तो चोर भाग निकले। कपड़ा व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर छानबीन में जुट गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज समउर बाजार राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद