फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempt to rape, beaten for protesting

Kushinagar News: दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पीटा

Sat, 27 Apr 2024 06:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Apr 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape, beaten for protesting
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक गांंव की लड़की से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर लड़की की पिटाई कर दी। दरवाजे पर हैंड पंप पर पानी भरने के दौरान यह घटना हुई। पुलिस इस मामले में चार लोगों पर मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

-
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
पडरौना। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ समशेर शाही गांव निवासी गंगा प्रसाद की 20 वर्षीय बहन शर्मिला की शादी कुछ साल पहले कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बतरौली गांव निवासी अक्षय से हुई थी। शुक्रवार को गंगा प्रसाद को जानकारी मिली कि उनकी बहन को उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दिया है। सूचना पर वह बहन के घर पहुंचे तो देखा की उसकी बहन का शव बिस्तर पर पड़ा है। ससुराल वाले फरार हैं। इसकी जानकारी कुबेरस्थान पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंगा प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बहन की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
कर्ज से परेशान होकर छोड़ा था घर, सप्ताह बाद लौटे

हाटा। जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष व हाटा कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर निवासी मुन्ना चौहान कर्ज से परेशान होकर घर छोड़ दिया था। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज पुलिस ने तलाश शुरू की तो लोकेशन दिल्ली में मिली। बृहस्पतिवार की रात वह घर लौट आए। पुलिस को बताया कि कर्जदारों के दबाव के चलते घर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना चौहान बीते 17 अप्रैल की सुबह टहलने निकले और घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल घर पर ही था। काफी पता करने पर भी जब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने उनके लापता होने की तहरीर पर कोतवाली पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसी दिन गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले एक बैंक से कर्ज लिया था। शेयर मार्केट व समूह को 30 लाख रुपये देने हैं। इसी के चलते घर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed