{"_id":"6292679e5638f52314395e38","slug":"attack-on-the-soldier-with-a-sharp-weapon-kushinagar-news-gkp4384737166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर धारदार हथियार से हमला, बचाव में गया दूसरा सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही पर धारदार हथियार से हमला, बचाव में गया दूसरा सिपाही भी घायल
विज्ञापन
हमला में घायल सिपाही मासूम अली।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
सिपाही पर धारदार हथियार से हमला, बचाव में गया दूसरा सिपाही भी घायल
सुल्तानपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है हमलावर
पुलिस लाइंस के एक सिपाही सहित दो पुलिसकर्मी घायल
खड्डा (कुशीनगर)। सीओ खड्डा के कार्यालय में पेशी पर आए एक सिपाही पर लौटते वक्त कस्बे में एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसने सिपाही की गर्दन पर कई प्रहार किए। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। हमलावर को पकड़ने गए सिपाही को भी उसने धारदार हथियार से घायल कर दिया। वह आधा घंटे तक हथियार लहराता रहा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से वह पकड़ में आया।
घायल सिपाहियों को तुर्कहां सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस हमलावर को दिमागी रूप से कमजोर बता रही है। पुलिस लाइंस में तैनात 30 वर्षीय सिपाही मासूम अली शनिवार को सीओ खड्डा के कार्यालय में बयान दर्ज कराने आए थे। वह गाजीपुर जिले के सैदपुर थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2018 में भर्ती हुए हैं। शनिवार को करीब 12:30 बजे बयान दर्ज कराके बाइक से लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि टेलीफोन एक्सचेंज के पास ठेले से खीरा खरीदकर वह खाने लगे। एक युवक भी वहीं खड़ा था। सिपाही ने उसे वहां से जाने का कहा। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। उसके बाद युवक ने सिपाही के गले पर धारदार हथियार (बकुआ) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वर्दी पहने पुलिसकर्मी पर हमला होते देख लोगों में भगदड़ मच गई। हमलावर बगल के कांशीराम आवास के पास पहुंचकर हथियार लहराने लगा। भयवश लोग उसके पास नहीं फटक रहे थे।
विज्ञापन
घायल सिपाही को प्रभात तिवारी बाइक से तुर्कहां सीएचसी ले गए। सुभाष चौक पर मौजूद होमगार्ड मौके पर दौड़ पड़े, लेकिन भय के कारण आगे नहीं बढ़ पाए। सूचना पर एसआई पीके सिंह सिपाहियों के साथ पहुंचे। तब तक हमलावर कांशीराम आवास में चला गया। युवक को पकड़ने की कोशिश करने वाले 45 वर्षीय सिपाही प्रेम नरायन वर्मा पर भी उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह बस्ती जिले के रुधौली थानाक्षेत्र के रौनापार गांव के रहने वाले हैं। सिपाही ने घायल होने के बावजूद लोगों के सहयोग से उसे पकड़ लिया। एक सिपाही की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हमलावर की पहचान रजनू अली निवासी जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वह निर्माणाधीन खड्डा तहसील भवन में मजदूरी पर कार्य करने आया था। सीओ खड्डा संदीप वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कारण पता चल पाएगा।
एएसपी ने कहा कि सीओ कार्यालय से बयान देकर लौट रहे आरक्षी पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान एक और सिपाही घायल हुआ है। दोनों का इलाज चल रहा है। हमला करने वाला खड्डा में मजदूरी कर रहा था। मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। जांच चल रही है।
कौन है हमलावर रजनू अली
हमलावर रजनू अली (30) मूलरूप से सुल्तानपुर जनपद के कूड़ेभार थानाक्षेत्र धर्मदासपुर गांव का रहने वाला है। वह भाई के साथ खड्डा कस्बे में बनाए जा रहे तहसील भवन निर्माण में मजदूरी करता है। रजनू व उसके भाई के साथ अन्य मजदूर काम करते हैं। काम पर लगाने वाले वीरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार से ही वह उल जुलूल हरकत कर रहा था। घटना के बाद साथ के अन्य मजदूर भाग गए हैं।
...
40 मिनट तक भय में रहे लोग
बाढ़ खंड के जिलेदार रमापति दुबे ने बताया कि उनसे कुछ दूरी पर ही युवक हथियार लहरा रहा था और कह रहा था पुलिसवाले को काट कर आया हूं, जो कटना चाहे मेरे सामने आ जाए और उनके तरफ भी बढ़ा, लेकिन पुलिस व लोगों ने पकड़ लिया।
...
कोट
हमला करने वाला युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। उसके बारे में डॉक्टरों से राय ली जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
धवल जायसवाल, एसपी