{"_id":"66bfe467bfb31108850d2f56","slug":"attack-on-police-three-booked-for-disturbing-peace-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121711-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला : तीन का शांति भंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमला : तीन का शांति भंग में चालान
Sat, 17 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइयां गांव में कब्जा दिलाने गई पुलिस व राजस्व टीम के साथ उलझने वाले विपक्षियों में से तीन का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम कोर्ट पहुंचे आरोपियों को वहां से जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस व राजस्व टीम ने जमीन पर पीड़ित को कब्जा दिला दिया है।
बुधवार की दोपहर बाद कुबेरस्थान थाने की पुलिस थाना क्षेत्र के कठकुइयां गांव में राजस्व टीम के साथ एक व्यक्ति को अतिक्रमण किए गए जमीन पर कब्जा दिलाने गई थी। पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंच कब्जा दिलाने का प्रयास ही कर रही थी कि अतिक्रमणकारी के घर की महिलाएं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए अतिक्रमण हटाने से रोकने लगीं। राजस्व टीम के बैकफुट पर आने की वजह से सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई्र। एसओ अजय कुमार मौर्य से भी आक्रोशित महिलाएं उलझ गईं और उनके वर्दी से बिल्ला नोंच लिया था। महिलाओं ने एक महिला कांस्टेबल को दांत से काटकर जख्मी कर दिया था। किसी तरह पुलिस ने मामले को उस वक्त शांत कराते हुए पीड़ित को जमीन पर कब्जा दिलाने के साथ ही मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था। अगले दिन पुलिस ने तीनों को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। एसडीएम कोर्ट पहुंचे आरोपियों को वहां से जेल भेज दिया गया।