{"_id":"64973ac639086598a1096a14","slug":"attack-on-husband-wife-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-494-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पति-पत्नी पर कुदाल से हमला, बचाव में गए बेटे-बेटी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पति-पत्नी पर कुदाल से हमला, बचाव में गए बेटे-बेटी की पिटाई
Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बोले : ऐसे विवाद आए दिन होते हैं थाने आकर बताओ
जिला अस्पताल में चल रहा पति का इलाज, सिर में लगी है चोट
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने पति-पत्नी पर कुदाल से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे और बेटी की पिटाई की। गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फोन पर सूचना देने के बाद भी कुबेरस्थान थाने की पुलिस नहीं पहुंची और थाने पर बुला रही थी।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के अमवा बुजुर्ग गांव के निवासी संजय पांडेय दीवार का निर्माण करा रहे थे। उनके परिवार के लोगों का कहना है कि इससे नाराज पट्टीदार संजय पांडेय और उनकी पत्नी श्यामा पांडेय की पिटाई करने लगे। कुदाल के हमले से संजय पांडेय का सिर फट गया। उनकी पत्नी के दाहिने हाथ पर चोट लगी है। बेटी तन्नू और बेटा अनुराग को भी चोटें आई हैं।
अनुराग का आरोप है कि उसने विवाद के बाद कुबेरस्थान इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर फोन किया। कई बार प्रयास करने के बाद बात हुई। इंस्पेक्टर बोेले कि ऐसे विवाद आए दिन होते हैं। थाने पर पहुंचों, समाधान दिवस में अपनी बात कहो। मौके पर कोई नहीं जा पाएगा। पीड़ित परिवार पुलिस की इस कार्यशैली से काफी दुखी है।
विज्ञापन
इस संबंध में इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। जमीन को लेेकर विवाद हुआ है। आरोेप गलत है।