{"_id":"68505a2a3da58182eb0f1c04","slug":"attack-on-a-person-ploughing-a-field-case-filed-against-six-persons-including-father-and-son-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-134190-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेत जुताई कर रहे व्यक्ति पर हमला, बाप-बेटे समेत छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेत जुताई कर रहे व्यक्ति पर हमला, बाप-बेटे समेत छह पर केस
Mon, 16 Jun 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
- महुली थाना क्षेत्र के चोलखरी गांव का मामला
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम चोलखरी में रविवार शाम करीब पांच बजे खेत जुताई कर रहे एक व्यक्ति पर एक ही परिवार के कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। सोमवार को घायल की तहरीर पर पुलिस बाप-बेटे समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महुली थाना क्षेत्र के चोलखरी गांव निवासी सूर्यभान ने बताया है कि रविवार शाम करीब पांच बजे वह मूक बधिर भाई के साथ अपने खेत में जुताई करा रहा था। उसी दौरान गांव के मिठाई लाल यादव परिजनों के साथ पहुंचे और उनको गाली देने लगे। एतराज करने पर सूर्यभान को मारने-पीटने लगे। हमलावर हाथों में लाठी, डंडा, पंच, लोहे की राॅड और असलहा लिए थे। उसके सिर पर असलहे के बट व राॅड से वार कर सिर फोड़ दिया। मरणासन्न समझ जानमाल धमकी देते हुए भाग गए। किसी तरह मूक बधिर भाई उन्हें घर लेकर पहुंचा। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर विपक्षी मिठाई लाल यादव, दिनेश चंद्र यादव, अरुण यादव, नितेश कुमार, विनीत व सुग्रीव के खिलाफ केस दर्ज किया है।