फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   attack on a person by fighter

Kushinagar News: बाजार से घर जा रहे शख्स पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Thu, 08 Jun 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
attack on a person by fighter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। बीते नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्दल उम्मीदवार रहे मुनीर अहमद पर बोलरो सवार कुछ व्यक्तियों ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई, जब वह शाम को सात बजे बाजार से अपने घर जा रहे थे। घायलावस्था में उन्हें तमकुहीराज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि मुनीर अहमद शाम सात बजे तमकुहीराज कस्बे से बाजार कर घर लौट रहे थे। वह कस्बे के गुदरी मोहल्ला स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास पहुंचे थे कि पहले से मौजूद बोलेरो सवार कुछ लोगों ने मुनीर को रोककर पहले बातचीत की। उसके बाद उनमें से तीन युवकों ने उन पर फाइटर (पंजे में पहनने वाला नुकीला हथियार) से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

यह देखकर लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर बोलेरो में बैठकर भाग गए। स्थानीय लोगों ने मुनीर को तमकुहीराज सीएचसी भेजा। तमकुहीराज के एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed