फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attack at Dole fair, FIR filed against five for attempt to murder

Kushinagar News: डोल मेले में हमला, पांच पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी

Mon, 07 Sep 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Attack at Dole fair, FIR filed against five for attempt to murder
तरयासुजान। गौराहा बाजार डोल मेला में शनिवार देर रात बेदुपार एहतमाली के दो सगे भाइयों सुमंत कुशवाहा (37) और बसंत कुशवाहा से गांव के ही हरेंद्र और अन्य लोगों से किसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि सुमंत के पेट में चाकू लग गया और बसंत का सिर फट गया। दोनों भाइयों को लहूलुहान होकर गिरते देख अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed